Search

धनबाद: तोपचांची में सात दिवसीय भागवत कथा सह लक्ष्मी नारायण यज्ञ 20 मई से

Dhanbad : जिले के तोपचांची प्रखंड स्थित साहुबहियार में भागवत सेवा समिति की ओर से सात दिवसीय भागवत कथा सह लक्ष्मी नारायण यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. समिति के सदस्यों ने बताया कि भागवत कथा 20 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगी,  301 महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होंगी. 20 से 26 मई तक प्रतिदिन सुबह वेदी पूजन, आरती तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा. संध्या 7 बजे से श्री धाम वृंदावन से पधारे ब्रजेश   महराज भागवत कथा का वाचन करेंगे. 22 मई को सामूहिक उपनयन संस्कार होगा. 26 को महा भंडारा के साथ अनुष्ठान संपन्न हो जाएगा. आयोजन को सफल बनाने में साहुबहियार के ग्रामवासी लगे हुए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp