Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कुसुंडा एरिया की शानदार उपलब्धि पर सात कर्मियों को किया गया सम्मानित

Putki : पुटकी (Putki)  वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रोडक्शन व डिस्पैच में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए 823 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित करनेवाले कुसुंडा एरिया बेहतर सेवा करनेवाले सात कर्मियों को `उत्कृष्ट कामगार सम्मान` से सम्मानित किया. शुक्रवार की देर रात मटकुरिया ऑफिसर्स क्लब में आयोजित समारोह में क्षेत्रीय महाप्रबन्धक वी के गोयल ने कर्मी अरविंद कुमार सिंह,श्रीराम,मंजू कामिन,मंझरो देवी,सीताराम बरवा,रामप्रवेश नोनिया व रामेश्वर शर्मा को पुरस्कृत किया. जीएम ने कर्मियों के साथ यूनियन प्रतिनिधि व अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान किया. के के नोनिया को जीएम ने विशेष रूप से पुरष्कृत किया. सभी कामगार,अधिकारी व यूनियन प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से महाप्रबधंक गोयल को सम्मानित किया. कुसुंडा एरिया को वित्तीय वर्ष 2022-23 में पूरे बीसीसीएल में कोयला के डिस्पैच में प्रथम व उत्पादन में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ हैय समारोह को सम्बोधित करते हुए महाप्रबंधक वीके गोयल ने कहा कि कठिन व विपरीत परिस्थितियों में कुसुंडा एरिया ने विगत दो वर्षों में शानदार उपलब्धि प्राप्त की है. उपलब्धि का श्रेय एरिया के अधिकारी,श्रमिक व श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों को जाता है. जीएम ने कहा कि पिछले दो वर्षों में कुसुंडा एरिया का कायाकल्प हुआ है और कोयला का उत्पादन डेढ़ गुणा बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि इन सभी के अलावा एरिया की नजर कोयला की क्वालिटी सुधारने पर है. फिलहाल डिस्पैच होनेवाली कोयला की क्वालिटी 82 प्रतिशत है. इस वित्तीय वर्ष में क्वालिटी 90 प्रतिशत करने का लक्ष्य बनाया गया है. समारोह में एजीएम एस के सिंह,एपीएम डॉ के एस सिन्हा,उमंग ठक्कर, एके सिंह,सोमनाथ मल्लिक,एच के मिश्रा,आर पी गुप्ता,जी के मेहता,एम पी सिंह,प्रणव दास,कैशर खान यूनियन प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह,छोटू राम,राजेंद्र सिंह,शिशिर महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही