Search

 
 
 

धनबाद : मस्जिद टोला आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए सेविका चयन की प्रक्रिया रद्द

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) एग्यारकुंड उत्तर पंचायत के मस्जिद टोला स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र के लिये सेविका चयन फिलहाल रद्द कर दिया गया है. हालांकि आवेदक रूबी शर्मा सीडीपीओ आलोक चौधरी पर चयन को बहाल करने का दबाव बना रही हैं. उन्होंने सीडीपीओ कार्यालय में हंगामा भी किया. मस्जिद टोला के लोग रूबी शर्मा की हरकत से गुस्से में हैं. ग्रामीणों ने एग्यारकुंड स्थित एक होटल में मंगलवार को जिप सदस्य बादल चन्द्र बाउरी व उपप्रमुख की उपस्थिति में बैठक की. ग्रामीणों ने एक सितम्बर की आमसभा में सेविका चयन से अवगत कराया. जिप सदस्य बादल चन्द्र बाउरी और उपप्रमुख विनोद दास ने पत्रकारों से कहा कि आमसभा नियमानुसार होना चाहिए. मस्जिद टोला निवासी महिलाओं का ही सेविका में चयन होना चाहिए. रूबी शर्मा चिरकुण्डा नगर परिषद की निवासी हैं. उसकी दावेदारी ग़लत है. इसके अलावा मुस्लिम बहुल मस्जिद टोला में नियमानुसार किसी मुस्लिम महिला का चयन होना चाहिए था. सीडीपीओ आलोका चौधरी ने दूरभाष पर बताया कि एक सितम्बर को आमसभा में पूरी की गई चयन प्रक्रिया रद्द कर दी गई है. अब नये सिरे से चयन होगा. उपप्रमुख विनोद दास ने कहा कि रूबी शर्मा चिरकुंडा नगर परिषद की रहने वाली है. उसने किस आधार पर सेविका पद के लिए आवेदन किया. यदि उनके पास एग्यारकुंड उत्तर पंचायत का आवासीय प्रमाण पत्र है तो ग़लत है. इसकी जांच होनी चाहिए कि उसका आवासीय प्रमाण पत्र कैसे बना. फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले पर कार्रवाई होनी चाहिए. मौके पर मो शमीद, मो जाहिर खान, मो मुर्तजा, मो परवेज, मो नईम शेख, रशीदा खातुन, रेशमा खातुन, कल्याणी दास, मौसमी घोष, बंदना रविदास, उषा बाउरी, पपाई घोष, बोटे कृष्ण माल, रघुनाथ बाउरी, कपिल रविदास आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/in-dhanbad-65-percent-women-suffer-from-anemia-liberation-campaign-is-going-on/">धनबाद

में 65 फीसदी महिलाएं एनीमिया की शिकार, चल रहा है मुक्ति अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही