Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नौकरी दिलाने के नाम पर विवाहिता का किया यौन शोषण

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद के सराय ढेला थाना क्षेत्र के न्यू मुरली नगर की एक विवाहिता ने मोहल्ले के ही राहुल कुमार बस्फोर पर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने बताया कि राहुल कुमार बस्फोर पिछले 2 वर्षों से नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण करता रहा और अब साथ रहने का दबाव बनाने तथा नौकरी दिलाने से पूरी तरह मुकर गया है. इसकी शिकायत तमाम थानों में की गई, लेकिन निराशा ही हाथ लगी है. पीड़िता सीमा देवी ( काल्पनिक नाम ) ने बताया कि राहुल के सम्पर्क में वह 2018 में आई थी, उसने नौकरी लगाने की बात कही थी. वह झांसे में आ गई. दो वर्षों तक वह शारीरिक संबंध बनाता रहा. लेकिन नौकरी तो नहीं मिली, साथ रहने का दबाव बनाया तो भी मुकर गया.

   पैसे की तंगहाली ने इस चौराहे पर खड़ा किया

पीड़िता बताती है कि वह शादीशुदा है, उसके दो बच्चे हैं. पति अब नहीं रहे. तंगहाली में अपने बच्चों के भरन पोषण ले लिए एक अच्छी नौकरी की तलाश थी. तभी राहुल कुमार से मुलाकात हो गई, जिसका फायदा उस शख्स ने उठाया. क्योंकि मेरे आगे पीछे कोई नहीं था. मुझे भी एक सहारा मिला और लगा कि अगर यह कुछ मदद कर दे तो दो बच्चों का भरन पोषण कर पाऊंगी.

      चार बार कराया गया गर्भपात

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 2 वर्षों तक यौन शोषण के बीच चार बार गर्भपात भी कराया गया. जब वह राजी नहीं हुई तो दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी दी. फिर उसकी बात माननी पड़ी.

      नहीं सुनते अधिकारी, लगा रही है चक्कर

पीड़ित महिला ने कहा कि इसकी सराय ढेला थाना के अलावा महिला थाने में भी शिकायत की. लेकिन महीनों बाद भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई. धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक से भी मिली, एएसपी तथा महिला थाने में फोन किया जाता है. फोन के बाद महिला थाना ने छापेमारी भी की, लेकिन आरोपी फरार मिला और एक बार फिर मामला ठंडे बस्ते में चला गया. वह अपने दो बच्चों के इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है.

                 क्या कहती है पुलिस

जानकारी के अनुसार महिला थाना प्रभारी विशाखा कुमारी ने बताया कि कई बार छापेमारी की, लेकिन आरोपी युवक फरार मिलता है. हमें खाली हाथ लौटना पड़ता है. उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा. जल्द ही युवक की गिरफ्तारी की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-nutrition-friends-surrounded-the-residence-of-jmm-leader/">धनबाद

: पोषण सखियों ने किया झामुमो नेत्री के आवास का घेराव  [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही