Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : शहर को स्मार्ट सिटी बनाने में रोड़ा बन रहे जर्जर होर्डिंग व कियोस्क, राहगीरों को भी मुसीबत

Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की योजनाओं के बीच बेतरतीब तरीके से सड़कों पर लगाये गये होर्डिंग और पोस्टर राहगीरों के लिए मुश्किल खड़े कर रहे हैं. बरसात में यह मुसीबत गले पड़ती जा रही है. आंधी-बारिश में ये होर्डिंग, कियोस्क सड़क पर टूटकर गिर रहे हैं और उन्हें देखने वाला कोई नहीं है. शहर में जितने भी होर्डिंग लगे हैं, उनकी जांच न नगर निगम के इंजीनियर करते हैं और न ही होर्डिंग लगानेवाली एजेंसी. शहर में छोटे-बड़े लगभग पांच हजार से अधिक होर्डिंग, कियोस्क और यूनिपॉल लगे हैं. इसके अलावा अलग से लटके हुए हैं. बावजूद किसी संस्थान या विज्ञापन एजेंसियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है.

 शहर के इन स्थलों पर हो चुका है नुकसान

गया पुल से बैंक मोड़ जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ दर्जनों कियोस्क लगे हुए हैं. दो-तीन कियोस्क टूटकर झूल भी रहे हैं, लेकिन उन्हें देखनेवाला कोई नहीं. श्रमिक चौक पर भी कई होडिंग फट कर नीचे गिर रहे हैं. हाल ही में प्रभातम मॉल के पास निगम का 40 फीट का यूनिपोल टूट कर नीचे गिर गया. आंधी-बारिश में बिग बाजार के समीप का भी यूनिपोल एक ओर मुड़ गया था. सिटी सेंटर के चौराहे पर भी मोबाइल कंपनी का 60 फीट का टावर गिर चुका है. खैरियत रही कि इन घटनाओं में जानमाल की क्षति नहीं हुई है.

  करोड़ों की कमाई और घटिया सामग्री

नगर निगम से रजिस्टर्ड विज्ञापन एजेंसियां साल में करोड़ों का कारोबार करती हैं.  लेकिन कंपनी शहर में घटिया क्वालिटी का यूनिपोल और कियोस्क लगाने से बाज नहीं आती है. जर्जर होर्डिंग व कियोस्क पर नगर निगम का ध्यान भी नहीं है. जांच की जाए, तो कई पोल हटाने लायक निकलेंगे.

 कार्रवाई के नाम पर होती है लीपापोती

शहर में कभी अतिक्रमण तो कभी बकाया राशि के नाम पर विज्ञापन एजेंसियों को निगम नोटिस भेजता है. एजेंसी के मालिकों के निगम पहुंचते ही सब कुछ ठीक हो जाता है. यानी पूरा खेल लेन देन पर टिका होता है. निगम में अधिकारी कोई भी आये, खेल बदस्तूर चलता रहता है. यहीं वजह है कि आज तक किसी विज्ञापन एजेंसी के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नही हुई.

  गड़बड़ी मिलती है तो होती है कार्रवाई : नगर आयुक्त

धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार कहते हैं कि शहर में विज्ञापन लगाने वाली कंपनियों या एजेंसियों के खिलाफ जहां भी गड़बड़ी मिलती है, उनके खिलाफ कार्रवाई होती है. हाल में भी एयरटेल कंपनी को सिटी सेंटर से यूनिपोल हटाने का निर्देश दिया गया है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-new-members-took-a-new-resolution-in-rotary-clubs-change-over-program-vihaan/">धनबाद:

रोटरी क्लब के चेंज ओवर कार्यक्रम "विहान" में नए सदस्यों ने लिया नया संकल्प [wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही