Search

 
 
 

धनबाद :  डिगवाडीह में मनाई गई शहीद अब्दुल हमीद की जयंती

 
Jharia : डिगवाडीह 10 नंबर बीसीसीएल कॉलोनी में शनिवार 1 जुलाई की शाम वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन के तत्वावधान में परमवीर चक्र प्राप्त शहीद अब्दुल हमीद की 90वीं जयंती मनाई गई. उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम का संचालन प्रेम बच्चन ने किया. फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव शाने ए रहमत ने कहा कि 1996 से लगातार शहीद अब्दुल हमीद की जयंती और पुण्यतिथि मनायी जा रही है. हमारी संस्था ने उनके सम्मान में डाक टिकट निकलवाया. मौके पर शमशेर आलम, मुख्तार खान, सबूर गोराई, करीम अंसारी, विनोद पासवान, इम्तियाज़ अली, राजा खान, मनन प्रसाद यादव, शमीम शाह, जंग बहादुर, लालबहादुर सिंह, मो कलाम, रामप्रवेश पासवान, आज़ाद, राकेश पासवान, सुप्रियंतो पासवान, बजरंगी ढाडी आदि मौजूद थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही