Search

धनबाद: शैलेंद्र कुमार बने ओबीसी रेल एंप्लाइज एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष, सुबोध पोद्दार महामंत्री

Gomoh: गोमो स्थित ओबीसी रेल एंप्लाइज एसोसिएशन कार्यालय के प्रांगण में 19 मई  को ऑल इंडिया ओबीसी रेल  एम्पलाई एसोसिएशन का  खुला अधिवेशन व  चुनाव संपन्न हुआ. अध्यक्षता वरीय  मंडल रेल  अभियंता शैलेंद्र कुमार ने की व मंच संचालन संतोष कुमार शर्मा ने किया. प्रारंभ में हाजीपुर जोन के  पांच मंडलों से आए एसोसिएशन के पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया गया. ओबीसी रेल एम्पलाई एसोसिएशन के चुनाव पर्यवेक्षक भुवनेश्वर कुमार के प्रस्ताव पर जोनल अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार (गोमो) एवं  जोनल महामंत्री सुबोध पोद्दार  (बरौनी) सर्वसम्मति से चुने गए . संगठन के  पदाधिकारियों ने उन्हे  माला पहना कर स्वागत किया व बधाई दी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि बरौनी में पदस्थापित लोको इंस्पेक्टर व एसोसिएशन के पूर्व जोनल अध्यक्ष सुबोध पोद्दार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे के अन्य संगठनों द्वारा यह प्रचार किया जाता है कि ओबीसी एसोसिएशन जातिवादी संगठन है, जो  निराधार है. ओबीसी जातिवादी संगठन नहीं है, बल्कि पूरी  मुस्तैदी के  साथ अपनी  रेल  कर्मचारियो की  समस्या को  प्रशासन के समक्ष उठाना, समस्याओ  का निराकरण करना ओबीसी एसोसिएशन का दायित्व है.  उन्होंने कहा कि संगठन ही हमारी शक्ति है. उन्होँने कहा  कि रेल नगरी गोमो में इस  खुले अधिवेशन के माध्यम से सामूहिक निर्णय पर संगठन का संचालन होगा. धनबाद मंडल मंत्री शैलेंद्र कुमार ने कहा ओबीसी  एसोसिएशन जाति नहीं बल्कि जमात की राजनीति करता है. एसोसिएशन कमजोर नहीं है. आवश्यकता पड़ने पर हम सड़क से संसद तक आंदोलन कर सकते हैं. अधिवेशन को मुगलसराय के प्रतिनिधि मनोज कुमार, राजीव कुमार, वीरेंद्र कुमार, सोनपुर डिवीजन के प्रतिनिधि विमल कुमार, भुनेश्वर प्रसाद, संतोष कुमार शर्मा, सुबोध पोद्दार, मिथिलेश रंजन, विकास यादव,  दानापुर डिवीजन से आए प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, पीके जाधव, रविंद्र कुमार, समस्तीपुर डिवीजन से आए महेश कुमार, आरके पाल, धनबाद डिवीजन के  महेंद्र कुमार राम जी चौधरी, डीपी सिंह गौरव कुमार, जितेंद्र कुमार, पीके सिंह आदि ने संबोधित किया. ओबीसी संगठन से जुड़े रेल कर्मचारियों ने  अधिवेशन में सभी निर्णय को लागू करने व संगठन को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का वादा किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp