Search

धनबाद: शाकद्वीपीय ब्राह्मण परिवार मंच ने मनाया सूर्य भगवान का जन्मोत्सव

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  शाकद्वीपीय ब्राह्मण परिवार मंच की ओर से शनिवार 28 जनवरी को अचला सप्तमी के अवसर पर निरीक्षण भवन में सूर्य पूजन सह परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि समाज को जिस तरह जोड़ने का काम धनबाद की टीम कर रही है, उसकी जितनी प्रसंशा की जाए कम है. उन्होंने कहा कि रांची में 1 और 2 अप्रैल  को राष्ट्रीय सम्मेलन होनेवाला है. सम्मेलन में पूरे देश से भारी संख्या में शाकद्वीपीय ब्राह्मणों का जुटान होगा. संरक्षक डॉ मदन माधव मिश्र ने बताया कि अचला सप्तमी के अवसर पर हर साल की तरह भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की गई. अध्यक्ष डॉ बी बी पाठक ने कहा कि आज के दिन ही भगवान भास्कर का जन्म हुआ था. इसी उपलक्ष्य में भगवान भास्कर की पूजा अर्चना कर समाज को एकत्रित करने का प्रयास किया जाता है. इस अवसर पर उपाध्यक्ष जयनंदन मिश्रा, संतोष मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, रामकांत शास्त्री, आशीष मिश्रा, जसवंत मिश्रा, भोला पांडेय, बिरेंद्र पांडेय, सुनील मिश्रा, अवध किशोर मिश्रा, रत्नेश मिश्रा, मुरलीधर मिश्रा, जीतेश मिश्रा, अमरीश पाठक, राजीव मिश्रा, मुकुंद मुरारी मिश्रा, प्रेम शीला पाठक, इंदु मिश्रा, सीमा मिश्रा सहित शाकद्वीपीय परिवार के सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp