Search

 
 
 

धनबाद : शक्तिपुंज एक्सप्रेस जबलपुर से 4 घंटे देर से खुलेगी

 
Dhanbad : धनबाद रेल मंडल के हेन्देगीर और कोले स्टेशनों के बीच ट्रैफिक ब्लॉक के कारण जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगी.आधारभूत संरचना के उन्नयन कार्य के लिए 30 जून को सुबह 10 बजे से शाम 4.15 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. यह ट्रेन रहेगी प्रभावित : 29 जून को खुलने वाली गाड़ी सं. 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस जबलपुर से 4 घंटे पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी या पश्चिम मध्य रेलवे एवं पूर्व मध्य रेल के सिस्टम में नियंत्रित कर चलायी जाएगी. 30 जून को चोपन से खुलने वाली गाड़ी सं. 18614 चोपन-रांची एक्सप्रेस चोपन से 2 घंटे पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी. वही चोपन से 30 जून को खुलने वाली गाड़ी सं. 03344 चोपन-गोमो स्पेशल ट्रेन 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही