Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: चिरकुंडा सोनारडंगाल में शनिदेव जन्मोत्सव भंडारा के साथ संपन्न

Maithan:  चिरकुंडा सोनारडंगाल स्थित श्री श्री संकटमोचन शनिदेव मंदिर के स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय शनिदेव जन्मोत्सव 20 मई शनिवार को भंडारा के साथ संपन्न हो गया. इस सुअवसर पर शुक्रवार की रात भगवती जागरण हुआ. बिहार और झारखंड से आए कलाकारों चंदन खेसारी, मुस्कान मालाकार, अंजना, संजना, मनोज मालाकार, रवि विश्वकर्मा ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर विवश कर दिया. श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए. वहीं भंडारा में सैकड़ों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया. मौके पर पंडित श्यामलाल शर्मा ज्योतिषी, विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, पूर्व अध्यक्ष मुरली तुरी, भाजपा नेता मुकेश सिंह, करनी सेना के अमरेंद्र सिंह, सन्नी सिंह, शशिभूषण तिवारी, सुभाष सिंह, गोपाल सिंह, अरुण मुखर्जी, मुक्तिनाथ श्रीवास्तव, इंद्रदेव प्रसाद, शशि कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही