Search

 
 
 

धनबाद : मंदिर के स्थापना दिवस पर शनिदेव का हुआ तेलाभिषेक

 
Maithon : चिरकुंडा के सोनारडंगाल स्थित श्री संकटमोचन शनिदेव मंदिर के स्थापना दिवस सह जन्मोत्सव समारोह के दूसरे दिन 19 मई को कई अनुष्ठान हुए. मंदिर के पुजारी पंडित श्यामलाल शर्मा ने शनिदेव का कपड़ाभिषेक व तेलाभिषेक कराया. अलौकिक श्रृंगार के बाद शनिदेव को भोग लगाया गया. पंडित कृष्णानंद पांडेय ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन कराया. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहूति देकर भगवान शनिदेव से सुख-शांति का आशीर्वाद मांगा. भक्तों के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया गया. रात में भगवती जागरण और शनिवार को भंडारा के साथ अनुष्ठान का समापन होगा. पूजन-अनुष्ठान में मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मुरली तुरी, महावीर शर्मा, गोपाल सिंह, दशरथ साव, अरुण मुखर्जी, मुक्तिनाथ श्रीवास्तव, इंद्रदेव प्रसाद, शशि कुमार, पवन शर्मा, दुर्गा गुप्ता, दिनेश शर्मा आदि शामिल हुए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-establishes-purity-at-every-level-in-politics-pn-singh/">धनबाद

: राजनीति में हर स्तर पर शुचिता स्थापित करती है भाजपा- पीएन सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही