Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: शंकर-पार्वती बस झरिया में पलटी, कई यात्री घायल

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : झरिया के इंदिरा चौक के पास बुधवार 6 अप्रैल की देर रात लगभग 12:15 बजे यात्रियों से भरी एक बस पलट गई. अनियंत्रित बस की चपेट में जीप और एक ऑटो भी आ गया. बस में फंसे यात्रियों के साथ गंभीर रूप से घायल जीप और ऑटो चालक को अस्पताल भेजा गया.

    सभी घायल झरिया के अस्पतालों में भर्ती

दुर्घटनाग्रस्त शंकर-पार्वती बस में लगभग डेढ़ दर्जन यात्री सवार थे. शाम को वातानुकूलित बस जमशेदपुर से चली थी, जो धनबाद के रास्ते वाया देवघर भागलपुर जाने वाली थी. दुर्घटना के बाद बस पर सवार यात्रियों में कोहराम मच गया, जबकि चालक, कंडक्टर व खलासी भाग निकले. चीख-पुकार सुन कर स्थानीय लोग जुटे और किसी तरह बस का शीशा तोड़कर घायलों को निकाला. घायलों में एक बच्चा भी शामिल है. सूचना पाकर झरिया थाना प्रभारी पीके झा व अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे. एंबुलेंस से सभी को झरिया के प्रसाद नर्सिंग होम और लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती कराया.

     नशे में था चालक और कंडक्टर

जख्मी यात्री होश में थे. बस पलटने के कारण एक टेंपो भी चपेट में आ गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत एंबुलेंस से इलाज के लिए भेजा. बस की चपेट जीप चालक भी चोटिल हुआ है. बस के एक घायल यात्री ने बताया कि चालक और कंडक्टर शराब के नशे में थे. चालक काफी तेज गति से बस चला रहा था. इंदिरा चौक मोड़ के पास टर्निंग लेने में संतुलन खो दिया और बस पलट गई. यात्री ने कहा कि चालक को रफ्तार कम करने को कहा गया था, हालांकि वह टाइम पकड़ने की बात कह कर तेज गति से चला रहा था.

     जीप-ऑटो के साथ एक होटल भी क्षतिग्रस्त

दुर्घटनास्थल से सटे झारखंड होटल के मालिक धीरन महतो ने कहा कि बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई. मोड पर हमेशा यात्री खड़े रहते हैं. लोग भी आते-जाते रहते हैं. संयोगवश घटना के समय वहां कोई नहीं था. उन्होंने कहा कि बस दुर्घटना में उनका होटल भी क्षतिग्रस्त हो गया है. दुर्घटनाग्रस्त बस के आधा दर्जन से अधिक जख्मियों को प्रसाद नर्सिंग होम और लाइफ लाइन अस्पताल झरिया में भर्ती कराया गया है. सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है. प्रसाद नर्सिंग होम के डॉक्टर नरेश प्रसाद ने कहा कि किसी भी जख्मी की हालत गंभीर नहीं है. इलाज चल रहा है. यह भी पढ़ें :  गया-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-smoke-rises-from-gaya-dhanbad-intercity-express-passengers-upset/">गया-धनबाद

इंटरसिटी एक्सप्रेस से उठा धुआं, यात्री परेशान [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही