Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डीबीएच स्कूल गोमो में शरद मेला, प्रदर्शनी में बच्चों ने पेश किए मॉडल

Gomoh : गोमों के संत जॉन डी ब्रिटो स्कूल में 22 जनवरी को शरद मेला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि जीतपुर के मुखिया जाबिर अंसारी व पंचायत समिति सदस्य सोहन महतो ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. बच्चों की साइंस, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण रही. प्रदर्शनी में बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल पेश किए. शदर मेले में आयोजित डांस परियोगिता में स्कूली बच्चो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. छात्र-छात्राओं ने खाने-पीने के स्टॉल लगाए थे, जहां लोगों की काफी भीड़ रही. बच्चों व उनके अभिभावकों ने लजीज व्यंजनों का आनंद लिया. मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल प्रतिमा, फादर जेम्स, फादर फ्रांसिस बोदरा, शिक्षक गौतम, रवि कुमार, विनेस कुमार सहित बड़ी संख्या में बच्चे व उनके अभिभावक मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/will-unitedly-curb-religious-conversion-in-dhanbad-district-sonu-giri/">धनबाद

जिले में धर्म परिवर्तन पर एकजुट हो लगाएंगे अंकुश- सोनू गिरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही