Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Advertisement
Advertisement
Dhanbad :  कलश स्थापना के साथ आज रविवार से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हुआ. इस मौके पर कोयलांचल के विभिन्न मंदिर व घरों में श्रद्धालुओं ने विधिवत कलश स्थापित कर मां दुर्गा का पाठ शुरू किया. पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की. पूरा कोयलांचल मां दुर्गा के मंत्रोच्चारण से गूंजायमान हो गया. शहर के जोडाफाटक स्थित शक्ति मंदिर, खड़ेश्वरी मंदिर, भूईफोड़ मंदिर, जेसी मल्लिक रोड स्थित पंचमूर्ति मंदिर , झरिया स्थित दुखहरणी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. नवरात्र को लेकर मंदिरों की साज सज्जा और माता की मूर्तियों का भव्य श्रृंगार किया गया.

मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

शक्ति मंदिर कमेटी के महाप्रबंधक ब्रजेश मिश्र ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन पूरे विधि-विधान से माता शैलपुत्री की पूजा की गयी. माता का दरबार अड़हुल फूलों से सजाया गया. भक्तों के लिए सुबह पांच बजे ही पट खोल दिया गया था. इस दौरान भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया. वहीं  भक्तों की सुविधा के लिए महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइन की व्यवस्था की गयी. वहीं मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस द्वारा महिला व पुरुष पुलिस बल की भी तैनाती की गयी. साथ ही सभी मंदिरों में कमेटी के सदस्य की भी तैनाती की गयी, ताकि भक्तों को माता का दर्शन करने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो . [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही