Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद  : शशि देवी ने इंस्पेक्टर पीके सिंह पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप

  Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मुथूट फिनकॉर्प डाका कांड में मारे गए आरोपी शुभम सिंह की मां शशि देवी ने शनिवार को अदालत में अपना बयान दर्ज कराया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय सिंह की अदालत में दाखिल शिकायतवाद में गवाही देते हुए शशि ने कहा कि बैंक मोड़ इंस्पेक्टर पीके सिंह वर्दी वाला गुंडा है, उसने उसके बेटे की जानबूझकर हत्या कर दी है और साक्ष्य छुपाने के लिए उसके बेटे को डकैत बनाकर फर्जी एनकाउंटर बता दिया. शशि देवी अपने अधिवक्ता मोहम्मद जावेद के साथ अदालत में उपस्थित हुई तथा रो-रोकर बताया कि उसका बेटा मात्र 19 वर्ष का था और अभी वह नौकरी की तैयारी कर रहा था. पीके सिंह ने उसकी दुनिया ही उजाड दी है. वह उसे यूं ही नहीं छोड़ेगी. जरूरत पड़ी तो जमीन बेचकर भी मुकदमा लड़ेगी और सुप्रीम कोर्ट तक सजा दिलाने के लिए जाएगी. उसने कहा कि वह क्षत्राणी है. पीके सिंह को सजा दिला कर ही रहेगी. उसने यह भी कहा कि सभी आरोपी सादे लिबास में हथियार के साथ आए थे. उसका बेटा अपराधी समझ कर भय से भागने लगा जानबूझकर उन लोगों ने उसके बेटे को गोली मार दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही