Search

धनबाद : शताक्षी महिला मंडल ने मुगमा में एनएच किनारे लगाया प्याऊ

Maithon : शताक्षी महिला मंडल ने ईसीएल मुगमा एरिया ऑफिस के समीप नेशनल हाइवे पर राहगीरों के लिए प्याऊ की व्यवस्था की है. मुगमा एरिया के जीएम देवेन्द्र नायक ने इसका 21 अप्रैल को उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था करना बड़ा ही पुण्य काम है. शताक्षी महिला मंडल के इस नेक काम की उन्होंने प्रशंसा की. मौके पर शताक्षी महिला मंडल की शुचिलता नायक, रश्मि रामा, पूनम पंडित, रीना चौधरी, अपर्णा कुमार, अमिता सिंह, राखी श्रीवास्तव, शारदा कुमार, सुगमभूषण, संगीता नाथ सहित मुगमा एरिया के कई अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp