Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भीमकनाली में कलशयात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू

Katras : बाघमारा (Baghmara) के भीमकनाली नेहरू नगर सेक्टर टू स्थित काली मंदिर में 13 अप्रैल को भव्य कलशयात्रा के साथ सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. यज्ञ अनुष्ठान संपन्न कराने के लिए बनारस से आचार्य सूरज पांडेय के नेतृत्व में पुजारियों की टीम आई है. यज्ञ मंडप में आचार्य ने मंत्रोच्चारण कर 201 कलशों को अभिमंत्रित किया. इसके बाद महिलाएं व कुंवारी कन्याएं माथे पर कलश लेकर डुमरा स्थित शायर बांध पहुंचीं. वहां कलश में जल भरकर शोभायात्रा में जयकारा लगाते हुए विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचीं. कलशयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने भी यज्ञ स्थल पर पहुंचकर अनुष्ठान में भाग लिया. यजमान की भूमिका लिमू गोप, उनकी पत्नी सारथी देवी, राजू राय, उनकी पत्नी गीता देवी व रोशन कुमार व उनकी पत्नी नेहा देवी निभा रहे हैं. अर्जुनानंद भारती यज्ञ मंडप में प्रतिदिन शाम को श्रद्धालुओं को प्रवचन सुनाएंगे. 18 अप्रैल व 19 अप्रैल को रात्रि में भगवती जागरण का आयोजन होगा. इसमें हेमंत दुबे एंड टीम के कलाकार भजनों की गंगा बहाएंगे. 19 अप्रैल को भंडारा के साथ महायज्ञ का समापन होगा. आयोजन में बच्चू राय, डब्लू महथा, रंजीत सिंह, विपिन सिंह, गिरिजानंद सिंह, मनोज शर्मा, बिगन चौहान, जनक कश्यप, मन्नू सिंह, लक्षमण गोप, भोला दुबे, प्रवेश महथा, राजकुमार रवानी, कन्हैया कुमार, राजू पाठक, दिलीप रवानी, दीपक रवानी, राजा रजक आदि सहयोग कर रहे हैं यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-existence-of-gomo-railway-football-ground-is-in-crisis-children-are-forced-to-play-in-the-dirt/">धनबाद

: गोमो रेलवे फुटबॉल मैदान का अस्तित्व संकट में, बच्चे गंदगी के बीच खेलने को मजबूर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही