Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पंछियों पर आधारित क्विज में शिरोमणि बनी विजेता

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  इंडियन बर्ड फोटोग्राफी सोसायटी द्वारा एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में मंगलवार 14 फरवरी को पंछियों पर स्लाइड शो एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. अतिथि के तौर पर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ शुकदेव भोई शामिल हुए. कार्यक्रम में बर्डर एके सहाय ने खुद की खींची गईतस्वीरों का स्लाइड शो प्रदर्शित किया एवं पंछियों के बारे में जानकारी भी दी. बाद में पंछियों से जुड़े सवाल देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. इनमें प्रथम शिरोमणि कुमारी, द्वितीय आइशा मुखर्जी एवं तृतीय सौम्या दिनकर रही. मंच संचालन डॉ प्रिया आराध्या एक्का एवं आईबीपीएस के जोयदीप गोराई ने किया. इस अवसर पर एसएसएलएनटी महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी, आईबीपीएस के संस्थापक एके सहाय, संरक्षक डॉ मनीष कुमार विश्वकर्मा, प्रोबिन सेन, अंकुश प्रसाद उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही