Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद के शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं. इस वर्ष महाशिवरात्रि 18 फरवरी को है. शहर के कई मंदिरों में शिव बारात निकाली जाएगी, तो कई मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन होगा. शहर में अलग-अलग जगहों पर धूमधाम से भोलेनाथ की बरात निकाली जाएगी. बारात में तरह-तरह की झांकियां रहेंगी. हजारों शहरवासी बराती बनेंगे. त्रिमूर्ति मंदिर बिनोद नगर, महादेव मंदिर झारखंड मैदान, पुलिस लाइन, तेलीपाड़ा आदि जगहों से बारात निकलेगी. सबसे भव्य और विशाल बारात बिनोद नगर त्रिमूर्ति मंदिर व पुराना बाजार से निकाले जाने की तैयारी है. बारात नगर भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी.
धनबाद: महाशिवरात्रि में नगर भ्रमण करेगी शिव बारात, बाराती बनेंगे शहरवासी
Leave a Comment