Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में लगा शिवभक्तों का जमावड़ा

Advertisement
Advertisement
विशेष फलदायी होता है सावन का सोमवार - श्रीधर पांडेय Dhanbad : सावन की आखिरी सोमवारी को लेकर 28 अगस्त को जिले के शिवभक्तों में काफी उत्साह देखा गया. 28 अगस्त की सुबह से ही शहर के खड़ेश्वरी मंदिर, मटकुरिया स्थित भूतनाथ मंदिर, भुईफोड़ मंदिर, बेकार बांध स्थित शिव मंदिर, शक्ति मंदिर, डीएस कॉलोनी शिव मंदिर, जामाडोबा शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. शिवालयों में मंदिर के घंटे के साथ-साथ हर हर महादेव व बोल बम के जयकारे भी गूंजते रहे. वहीं सावन की आखिरी सोमवारी को लेकर बेकार बांध स्थित शिव मंदिर के पुजारी श्रीधर पांडेय ने कहा कि सावन का महीना शिव शंभू की पूजा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. और सावन का सोमवार विशेष फलदायी होता है. इस दिन भक्त व्रत रखकर महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं. इससे सुख-संपत्ति और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. उन्होंने कहा कि सावन की आखिरी और आठवें सोमवार का दिन धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण है. क्योकि आज प्रदोष व्रत भी है. एक साथ तीन संयोग बनने पर सावन के आखिरी सोमवारी में देवाधिदेव महादेव की पूजा से तीन गुणा फल प्राप्त होगा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-distribution-of-mosquito-nets-and-bleaching-powder-to-prevent-dengue/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : डेंगू से बचाव के लिए मच्छरदानी व ब्लीचिंग पाउडर का वितरण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही