Search

 
 
 

धनबाद : राजेंद्र सरोवर में 10 जुलाई को होगी शिव महाआरती

 

भगवान शिव की विशाल प्रतिमा होगी आकर्षण का केंद्र

Dhanbad : बनारस के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती की तर्ज पर राजेंद्र सरोवर (बेकरबांध) धनबाद में सावन माह के प्रथम सोमवार 10 जुलाई को शिव महाआरती होगी. बाबा अमरनाथ की तरह भगवान शिव की विशाल प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेगी. 22 फीट चौड़ी और 18 फीट लंबी प्रतिमा कोलकाता से मंगाई गई है. यह जानकारी 7 जुलाई शुक्रवार को यूनियन क्लब में झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन (जीटा) के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में दी. जीटा के अध्यक्ष अमितेश सहाय ने बताया कि पिछले वर्ष भी इसी तरह शिव महाआरती का आयोजन किया गया था. इस बार सावन माह के प्रथम सोमवार 10 जुलाई को शाम 5 बजे से 8 बजे तक महा आरती की तैयारी पूरी कर ली गई है. महासचिव राजीव शर्मा ने कहा कि शिव महाआरती का आयोजन ऐतिहासिक होगा. महा आरती में शंख एवं डमरू वादक डा विपिन मिश्रा, दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के आचार्य रणधीर मिश्रा एवं उनकी 15 सदस्य टीम शामिल होगी. पार्क के अंदर जगह जगह एलईडी लगाया जाएगा. जिससे किसी भी श्रद्धालु को परेशानी नहीं होगी. सुरक्षा के नजरिये से सरोवर में नाव, एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है. प्रेस वार्ता में अशोक पाल, मनोरंजन सिंह, देवेन तिवारी, अमन सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही