Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गोविंदपुर में शिव महापुराण कथा शुरू, होगी सवा लाख पार्थिव शिवलिंग की पूजा

Advertisement
Advertisement

निकली कांवर यात्रा , पुरुषोत्तम मास में 7 दिनों तक चलेगा अनुष्ठान

Govindpur : श्रावण पुरुषोत्तम मास में 23 जुलाई रविवार को गोविंदपुर-धनबाद रोड स्थित फॉरेस्ट रिसोर्ट में शिव महापुराण कथा, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन व रुद्राभिषेक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ. समस्त शिव भक्त परिवार धनबाद की ओर से सात दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत सुबह में कांवर यात्रा से हुई. कांवर यात्रा राधा माधव मंदिर परिसर से निकलकर करीब 2 किलोमीटर दूरी तय कर कथा स्थल पहुंची. बोलबम के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा. वृंदावन से आए आचार्य राजेंद्र जी महाराज की अगुवाई में निकली कांवर यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. रिसोर्ट में 20 परिवारों ने आवाहित देवी देवताओं का पूजन किया. गंगा मिट्टी के बने द्वादश ज्योतिर्लिंग व 19 हजार पार्थिव शिव लिंगग का पूजन विधिविधान हुआ. कथा वाचक राजेंद्र जी महाराज ने पहले दिन शिव तत्व के बारे में बताया. कहा कि शिव ही विश्व का कल्याण करने वाले हैं. इसलिए प्रत्येक मनुष्य के हृदय में शिव संकल्प होना चाहिए. बड़े-छोटे सभी के प्रति कल्याण की भावना रखें. जरूरतमंदों की मदद करें. शिव तत्व दैहिक दैविक और भौतिक तीनों पापों का हरण करता है. पुरुषोत्तम श्रावण मास में भगवान शिव की पार्थिव पूजा, रुद्राभिषेक और शिव कथा का श्रवण करने से अनंत गुना फल प्राप्त होता है. मौके पर शिव भक्त परिवार के रामबाबू अग्रवाल, शंभूनाथ अग्रवाल, रामप्रसाद कटेसरिया, महेंद्र अग्रवाल मेहन, नंदकिशोर सांवरिया, जवाहर प्रसाद गुप्ता, राजकुमार तायल, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, सुनील सरिया, सुनील अग्रवाल, नंदलाल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, गोपाल ठक्कर, नवीन पोद्दार, बलराम अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, विक्की अग्रवाल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-a-group-of-40-kanwariyas-from-sindri-left-for-babadham-by-free-ac-bus/">धनबाद

: सिंदरी से 40 कांवरियों का जत्था निःशुल्क एसी बस से बाबाधाम रवाना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही