Search

 
 
 

धनबाद : एसवीएम भूली की छात्रा शिवानी को मिला मेधावी सम्मान

 
Bhuli : सरस्वती विद्या मंदिर, भूली की छात्रा शिवानी कुमारी को 10वीं की बोर्ड परीक्षा बेहतर अंक से पास करने पर विद्या विकास समिति ने प्रांतीय मेधावी सम्मान समारोह में सम्मानित किया है. शिवानी सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 96.6% अंक के साथ स्कूल टॉपर रही है. रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर रामगढ़ में 25 जून को आयोजित समारोह में शिवानी के साथ उसके माता-पिता व स्कूल के प्राचार्य शिव बालक प्रसाद सिंह को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विद्या विकास समिति के प्रांतीय सचिव अजय कुमार तिवारी शरीक हुए. ज्ञात हो कि विद्या विकास समिति, झारखंड प्रत्येक वर्ष बोर्ड की परीक्षा में 95% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अपने विद्यालयों को सम्मानित करती है. शिवानी की इस उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यक्ष सुरेंद्र भूषण, सचिव डॉ एसकेएल दास सहित पूरे विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-palki-procession-on-the-first-anniversary-of-jain-temple-dhaiya/">धनबाद

: जैन मंदिर धैया के पहले वार्षिकोत्सव पर निकली पालकी शोभायात्रा  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही