Search

 
 
 

धनबाद : शिवलीबाड़ी मध्य विद्यालय रेलवे फ्रेट कॉरीडोर के ज़द में आया, स्कूल हटाने का मिला नोटिस

 
रेलवे ने 15 सितंबर कर ज़मीन खाली करने को कहा, नोटिस से इलाके के लोग परेशान
Maithon : कुमारधुबी क्षेत्र में 1965 से संचालित शिवलीबाड़ी मध्य विद्यालय के अस्तित्व पर संकट आ गया है. आसनसोल रेल मंडल ने सोमवार 21 अगस्त को स्कूल को नोटिस देकर 15 सितंबर तक जमीन खाली करने को कहा है. नोटिस के बाद स्कूल के शिक्षकों में खलबली मच गई. स्कूल की प्रभारी प्राधानाध्यापिका सरस्वती पांडा ने बताया कि रेलवे के नोटिस की जानकारी तत्काल ही विभाग के वरीय अधिकारियों को दे दी गई. विभाग के आदेश का इंतज़ार है. उन्होंने बताया कि स्कूल में फिलहाल 105 बच्चे नामांकित हैं और चार शिक्षक व दो रसोइया कार्यरत हैं. नोटिस मिलने के बाद अभिभावकों को बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है. कक्षा एक से आठवीं कक्षा तक अध्ययनरत 105 बच्चों के भविष्य पर खतरा मंडराने लगा है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-railways-gave-notice-to-vacate-land-and-house-in-salika-of-shivlibari-in-kumardhubi-created-a-stir/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : कुमारधुबी में शिवलीबाड़ी के सलीका में रेलवे ने ज़मीन व मकान खाली करने का दिया नोटिस, मचा हड़कंप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही