Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झरिया के माता वैष्णो देवी मंदिर में शिवलिंग का नाग क्षतिग्रस्त, आक्रोश

Jharia : झरिया के बनियाहीर 7 नंबर छठ तालाब के पास माता वैष्णो देवी मंदिर के शिवलिंग पर लगे नाग देवता क्षतिग्रस्त हो गए हैं. 16 मई की सुबह जब पुजारी सुरेंद्र प्रसाद दास मंदिर पहुंचे, तो घटना की जानकारी हुई. उन्होंने की सूचना स्थानीय लोगों को दी. इससे लोगों में नाराजगी है. मंदिर परिसर में भीड़ जुट गई. आशंका जताई जा रही है कि दीवार फांदकर असामाजिक तत्व मंदिर में घुसे और नाग देवता को क्षतिग्रस्त कर दिया. मंदिर के ताला के साथ भी छेड़छाड़ की गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी हरकतों के जरिए शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है. मंदिर में पहले भी कलश चोरी करते हुए चोर पकड़ाया था. इस बार शिवलिंग के नाग को तोड़ दिया गया है. करीब 40 साल पुराने मंदिर के प्रति लोगों की अटूट आस्था है. इधर, झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि सोमवार को आंधी-बारिश आई थी. हो सकता है कि तेज हवा में नाग देवता क्षतिग्रस्त हो गए होंगे. इसे बनवाने का आदेश दे दिया गया है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-government-should-withdraw-the-order-of-retrenchment-of-contract-workers-of-snmmch-sanjut/">धनबाद

: एसएनएमएमसीएच के ठेका कर्मियों की छंटनी का आदेश वापस ले सरकार- संजुत  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही