Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कराटे कलर बेल्ट परीक्षा में श्लोक जोशी को ओवरऑल प्रथम पुरस्कार

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  जिले के हीरापुर स्थित स्थित अग्रसेन भवन में 29 जनवरी को द्रेडिशनल शोतोकान कराटे डू एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा कराटे कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा में 20 कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. परीक्षा में कराटे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया, जिसकी लोगों ने सराहना की. इस परीक्षा में कराटेकारों ने किंक, पंच, ब्लॉक, काता, कुमिते आदि कलाओं का प्रदर्शन किया. कलर बेल्ट परीक्षा के चीफ एग्जामिनर सेनसाई कुंदन कुमार बांसफोर ने येलो,  ऑरेंज, ग्रीन ब्लू, पर्पल, ब्राउन बेल्ट की परीक्षा समाप्ति पर उनकी क्षमता का आकलन कर सफल कराटे खिलाड़ियों को बेल्ट एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया. डीएवी कोयला नगर स्कूल के कक्षा 4 के छात्र   श्लोक जोशी को ओवरऑल में प्रथम पुरस्कार से शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही