Search

 
 
 

धनबाद: भादो अमावस महोत्सव को लेकर झरिया में श्री राणी सती मंदिर से निकली शोभा यात्रा

 
रथ पर सजा दादी जी का दरबार, 101 ध्वजा और 151 कलश किया गया अर्पण
Jharia : श्री राणी सती दादीजी मंदिर झरिया में तीन दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव को लेकर गुरुवार 14 सितंबर को लक्षमनिया मोड़ चौक से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा में दादी जी का दरबार रथ पर सजाया गया. दादी जी की 101 ध्वजा और कलश 151 महिलाये अपने माथे पर लेकर सब्जी पट्टी, बाटा मोड, मातृ सदन, चिल्ड्रन पार्क मोड होकर लाल बाजार होते हुए मंदिर पहुंची. जहां कलश और ध्वजा दादी जी को अर्पण किया गया. शोभा यात्रा में सबसे आगे बैंड पार्टी और पीछे दादी जी ध्वजा लिए श्रद्धालु दादी जी का जयकार लगा रहे थे.  महिलाये कलश लिए भजन... गाते हुए दादी नाचन दे आयो भादो का त्योहार... दादी दादी बोल दादी सुन लेसी.. भजन गाते हुए चल रही थी. ध्वजा और कलश दादी जी को अर्पण करने के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया. इससे पहले दादी जी का ध्वज और कलश की पूजा पंडित मुन्ना पांडे ने कराया. प्रधान कलश सुशील भिवानीवाला ने उठाया. इस मौके पर मंदिर में दादी जी का भव्य श्रृंगार किया गया. मंदिर को फूलों और लाइटों से आकर्षक रूप से सजाया गया था. कार्यक्रम में मुख्य रूप से द्वारका प्रसाद गोयनका, अरुण झुनझुनवाला, नथमल अग्रवाल, सत्यनारायण भोजगढ़िया, अनिल खेमका, नरेश अग्रवाल, प्रकाश झुनझुनवाला, संदीप कटेसरिया, संदीप सांवरिया, गोपाल अग्रवाल, अनिल चौधरी, निशांत गोयनका, रामचंद्र अग्रवाल, अनीश तुलसियान, बबलू गोयनका, संजय झुनझुनवाला व अन्य सक्रिय रहे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-in-kumardhubi-elder-brother-became-the-enemy-of-sisters-life-if-police-had-not-come-untoward-incident-would-have-happened/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : कुमारधुबी में बड़ा भाई ही बना बहन की जान का दुश्मन, पुलिस नहीं आती तो हो जाती अनहोनी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही