Search

 
 
 

धनबाद : नीरज ​सिंह हत्याकांड में शूटर अमन व अन्य आरोपियों की कोर्ट में पेशी

 
Dhanbad : धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या के आरोप मे जेल मे बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की तबीयत खराब रहने के कारण 12 मई को कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका. वहीं, कांड के शूटर शूटर अमन सिंह, धनजी सिंह, डब्लू मिश्रा, संजय सिंह, पिंटू सिंह, शिबू उर्फ सागर, सोनू उर्फ कुर्बान ,सतीश उर्फ रोहित उर्फ चंदन व मास्टरमाइंड पंकज सिंह की जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखलेश कुमार की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हुई. अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 22 मई निर्धारित की है. ज्ञात हो कि नीरज सिंह व चार अन्य की हत्या 21 मार्च 2017 की शाम करीब 7 बजे स्टील गेट के पास गोली मारकर कर दी गई थी. नीरज सिंह अपनी फॉर्च्यूनर कार से सरायढ़ेला स्थित अपने आवास रघुकुल लौट रहे थे. वह गाड़ी की अगली सीट पर ड्राइवर के बगल में बैठे थे. पीछे की सीट पर उनका सहायक सरायढ़ेला न्यू कॉलोनी निवासी अशोक यादव और दो निजी अंगरक्षक बैठे थे. स्टील गेट में स्पीड ब्रेकर पर गाड़ी की रफ्तार धीमी होते ही दो बाइक पर सवार 4 हमलावरों ने कार पर गोलियों की बरसात कर दी. नीरज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/cbse-pattern-will-be-studied-in-3-government-schools-of-dhanbad-enrollment-started/">धनबाद

के 3 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न पर होगी पढ़ाई, नामांकन शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही