Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : शूटर अमन सिंह की कोर्ट में पेशी, जीएम को हाजिर होने का आदेश

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-revision-petition-filed-in-the-case-of-former-union-minister-chidambaram-salman-khurshid-digvijay/">(Dhanbad)

के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में जेल में बंद यूपी के शूटर अमन सिंह की 21 सितंबर को आउटसोर्सिंग कोल कंपनी के जीएम से रंगदारी मांगने के मामले में कोर्ट में पेशी हुई. उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सुभाष बाड़ा की अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान सहायक लोक अभियोजक समित प्रकाश ने गवाह पेश करने के लिए समय देने का आग्रक किया. अदालत ने मामले के सूचक आउटसोर्सिंग कंपनी के जीएम कौशल पांडे के विरुद्ध नोटिस जारी कर उन्हें हाजिर होने का आदेश दिया है. कुसुम विहार में रहनेवाले हिलटॉप आउटसोर्सिंग के जीएम कौशल पांडेय 8 जनवरी 2021 को सरायढेला थाना में शूटर अमन सिंह, सुजीत सिन्हा गैंग के मयंक सिंह व सतीश सिंह हत्याकांड के शूटर सतीश साव उर्फ गांधी उर्फ समीर के खिलाफ 50 लाख रुपए रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

जज हत्याकांड : आटो चोरी में सीबीआई इंस्पेक्टर का बयान 

जज उत्तम आनंद की हत्या में इस्तेमाल ऑटो की चोरी के मुकदमे की सुनवाई बुधवार को सीबीआई, धनबाद के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव की अदालत में हुई. सीबीआई के अभियोजक ने अनुसंधानकर्ता इंस्पेक्टर कुलदीप को बतौर गवाह पेश किया. कोर्ट को दिए बयान में इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि अनुसंधान में यह बात सत्यापित हुई कि जज उत्तम आनंद की हत्या से पहले दोनों आरोपियों ने ऑटो की चोरी की थी जिसका इस्तेमाल जज उत्तम आनंद को धक्का मारने में किया गया था. अदालत ने सीबीआई को गवाह पेश करने का आदेश दिया है. ज्ञात हो कि जज उत्तम आनंद की मौत 28 जुलाई 2021 की सुबह हुई थी. वह घर से सुबह की सैर पर निकले थे. धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर सुबह 5:8 बजे एक ऑटो ने धक्का मार दिया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. मामले की सुनवाई कर रहे सीबीआई के विशेष न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत ने 6 अगस्त 22 को दोनों आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-after-kidnapping-a-minor-girl-the-accused-of-rape-gets-twenty-years-imprisonment/">धनबाद

: नाबालिग छात्रा का अपहरण के बाद दुष्कर्म के आरोपी को बीस वर्ष की कैद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही