Search

 
 
 

धनबाद: बांसजोड़ा गोलीकांड में शूटर ने बयान बदला, विधायक ढुल्लू का हाथ नहीं

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बाघमारा प्रखंड में बांसजोड़ा के कांटा घर के समीप 12 अक्टूबर को गोलीकांड में दबोचे गए शूटर विक्की कुमार की पुलिस ने सदर अस्पताल में मेडिकल कराई. पुलिस के सामने आरोपी विक्की ने गोली कांड मामले में भाजपा विधायक ढुल्लू महतो का हाथ होने से इनकार किया. उसने बताया कि उसे फंसाया गया है और जबरन पिस्तौल की नोक पर उससे विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ बयान दिलाया गया. उनका इस हत्याकांड से कोई वास्ता नहीं है. पुलिस जब मेडिकल के लिए उसे ले जा रही थी तो परिजन भी सदर अस्पताल परिसर में मौजूद थे. उन्होंने बताया कि विक्की ऑटो चलाता है. उसका इस गोलीकांड से कोई वास्ता नहीं है. उसे कुछ लोगों ने एक साजिश के तहत फंसाया है और बुरी तरह मारपीट कर उस पर विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ बयान देने का दबाव बनाया है. मालूम हो कि बुधवार 12 अक्टूबर को बांसजोड़ा कांटा घर के समीप मुकेश तुरी नामक युवक को गोली मार दी गई थी. वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसी मामले में लोगों ने विक्की को दबोच लिया और उसके साथ मारपीट की. इसके बाद एक वायरल वीडियो में यह कहते सुना गया कि आरोपी विक्की को गोली चलाने के एवज में विधायक ढुल्लू महतो ने 5 लाख की सुपारी दी है. उस वीडियो में विक्की ने कुछ अन्य लोगों के भी नाम बताये हैं. 13 अक्टूबर को सदर अस्पताल में उसने उस बयान को खारिज करते हुए कहा कि उसे फंसाया गया है.  विधायक ढुल्लू महतो और उसका गोलीकांड से कोई वास्ता नहीं है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-baghmaras-coal-area-burning-in-the-fire-of-supremacy-leaders-are-baking-bread/">धनबाद

: वर्चस्व की आग में जल रहा बाघमारा का कोल एरिया, नेता सेंक रहे रोटी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही