Search

 
 
 

धनबाद : केंदुआ बाजार में दुकानदार पर चाकू से हमला, 10 बार किया वार, गंभीर

 
Dhanbad : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-east-central-railway-womens-welfare-organization-organizes-health-check-up-camp/">

(Dhanbad) जिले के केंदुआ बाजार में 10 जुलाई की सुबह कीरब 10 बजे चाकूबाजी की घटना से अफरा-तफरी मच गई. जमीन कारोबारी गणेश साहू ने आटा चक्की संचालक सुनील गोयल को दुकान से बाहर बुलाकर चाकू से हमला कर दिया. करीब 10 बार चाकू से वार किया, जिसमें सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे  इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. हमलावर गणेश साहू ने केंदुआ थाना में सरेडर कर दिया है. बताया जाता है कि दोनों जमीन के कारोबार से जुड़े हैं. केंदुआ के कैलाश गोयल का पुत्र सुनील गोयल और गणेश साहू के बीच जमीन के कारोबार में विवाद हुआ था. गणेश साहू का सुनील गोयल पर लाखों रुपए बकाया था. पिछले 2-3 साल से वह अपने पैसे मांग रहा था, लेकिन सुनील टालमटोल कर रहा था. गुस्‍से में आकर गणेश ने रविवार को उस पर चाकू से हमला कर दिया. केंदुआ थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की और आरोपी गणेश साहू को हिरासत में ले लिया.

पि‍ता बोले- अध्‍यक्ष नहीं बनने की खुन्‍नस में किया हमला

घायल सुनील गोयल के पिता कैलाश गोयल का कहना है कि आटा चक्की एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष बनने को लेकर दोनों में विवाद था. गणेश साहू अध्यक्ष पर दावा कर रहा था, जबकि एसोसिएशन ने उन्‍हें अध्यक्ष चुना था. इसकी खुन्नस में सुनील पर हमला किया है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-anm-nursing-school-is-running-without-teachers-there-is-a-possibility-of-closure/">

धनबाद: बगैर शिक्षक चल रहा है एएनएम नर्सिंग स्कूल, बंद करने की नौबत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही