Search

 
 
 

धनबाद : दुकानदार को गोली मारकर 85 हज़ार नगद सहित लाखों की लूट

 
हथियार से लैस 15 डकैतों ने दिया घटना को अंज़ाम, टुंडी के ओझाडीह कटनियां गांव की घटना
Dhanbad : टुंडी थाना क्षेत्र के ओझाडीह कटनियां गांव में बुधवार 19 जुलाई की रात राशन दुकानदार शंकर सिंह के घर में सेंधमारी कर हथियारबंद डकैतों ने धावा बोल दिया. लगभग 15 की संख्या में घुसे डकैतों ने सबसे पहले शंकर सिंह को अपने बंधक बनाया. जिसके बाद बारी-बारी से पत्नी और बेटे का कमरा खुलवाकर जमकर लूटपाट की. लगभग आधे घंटे तक उत्पात मचाने के बाद लुटेरे 85 हज़ार रूपये नगद सहित लाखों की संपत्ति लेकर चंपत हो गये. [caption id="attachment_705200" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/LOOT-PARIWAR-300x184.jpg"

alt="" width="300" height="184" /> घटना के बाद पीड़ित के घर में पहुंचे पड़ोसी[/caption] इससे पहले साहस दिखाते हुए पीड़ित शंकर सिंह डकैतों से भिड़ गये. जमकर उठापटक भी हुई. जिसके बाद डकैतों उन्हें गोली मार दी. गोली उनके जांघ में लगी. जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. दूसरी तरफ़ थाना प्रभारी अनिल कुजूर ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी. घटना के बाद घरवाले जहां डरे सहमे हैं, वहीं लोगों में पुलिस को लेकर खासी नाराज़गी है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-this-time-on-august-30-and-31-rakhi-thread-festival-will-resonate-%e0%a4%97%e0%a5%82/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : इस बार 30 व 31 अगस्त को गूंजेगा ‘राखी धागों का त्योहार’ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही