Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  निगम की टीम पर दुकानदारों ने अवैध वसूली का लगाया आरोप

Dhanbad: हीरापुर हटिया की दुकानों में सोमवार को ट्रेड लाइसेंस की जांच करने पहुंची नगर निगम की टीम को भारी विरोध का समाना करना पड़ा. दुकानदारों के हंगामा के बाद निगम के अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा. निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. फिर देखते ही देखते अन्य लोगों की भीड़ वहां जमा हो गईं. इसके बाद सभी दुकानदार एक साथ हंगामा करने लगे. दुकानदारों ने बताया कि निगम के अधिकारी अवैध वसूली कर रहे हैं. बकाया राशि के नाम पर 5, 10 और 15 हजार तक वसूली की जा रही है. आज भी चार, पांच दुकानदारों से वसूली की जा रही थी, जिसका विरोध किया है. पहले दुकान का बकाया 80 प्रतिशत था, अब सिर्फ 15 प्रतिशत रह गया है. हटिया चेंबर ऑफ कामर्स के माध्यम से महीने में दो बार कैंप लगाया जाता है.  ट्रेड लाइसेंस रेनुअल कराया जाता है. इसके बाद भी ये लोग परेशान करने चले आते हैं और मनमानी वसूली करते हैं. अब इनका नया फंडा है, दुकान का होल्डिंग नंबर दीजिए.  कहां से होल्डिंग नंबर दें. दुकान निगम का है, आवंटन हमारे नाम पर है, इससे बड़ा सबूत क्या है. होल्डिंग लेना अनिवार्य है तो निगम को ही पहल करने की जरूरत है.  हंगामे के बाद दुकानदारों का दल नगर निगम कार्यालय पहुंचा. नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार से मुलाकात की. उन्होंने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और बकाया राशि के नाम पर वसूली करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की बात कही.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही