Search

 
 
 

धनबाद : दुकानदारों ने किया निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार 27  जुलाई को नगर निगम की टीम ने बरटांड़ और लुबी सर्कुलर रोड में अभियान चलाया. सिटी सेंटर से लेकर सीएमआर आई गेट तक सात दुकानों को तथा लुबी सर्कुलर रोड से छज्जा हटाया गया.  अभियान को देखकर कई दुकानदार खुद से ही छज्जा हटाने लगे. हालांकि कहीं कहीं निगम की टीम को कुछ दुकानदारों के विरोध का सामना भी करना पड़ा. एक दुकानदार ने बताया कि धूप और बारिश से बचने के लिये दुकान के आगे छज्जा लगाया था. इससे ग्रहकों को भी फायदा था. लेकिन इसे आज हटा दिया गया. निगम के लोगों को सिर्फ कमजोर लोगों की गलतियां दिखती हैं. बड़े लोगों पर कार्रवाई करने की उनकी हिम्मत नहीं है. अभियान में  स्वच्छता निरीक्षक अनिल कुमार, रमेश प्रसाद, पर्यवेक्षक अर्जुन राम के साथ बरटांड़ चेम्बर के अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह शामिल थे.

  निगम कार्यालय के सामने हटाया अवैध कब्जा

  [caption id="attachment_370973" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/virodh-dukan-300x200.jpeg"

alt="" width="300" height="200" /> बरटांड़ में विरोध जताते दुकानदार[/caption] टीम ने निगम कार्यालय के सामने दुकानों के आगे अवैध तरीके से बनाये गए छज्जा को भी हटाया. लगभग एक दर्जन दुकानों ने गलत तरीके से छज्जा निकालकर सड़क की तरफ अतिक्रमण कर रखा था. नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने खुद इस अभियान में शामिल होकर अवैध कब्जे को हटवाया. सभी को चेतावनी दी कि भविष्य में छज्जा लगाने पर कड़ी कार्रवाई होगी. खर्च भी वसूल किया जाएगा.

  यातायात हो रहा था प्रभावित : अनिल कुमार

धनबाद नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि नगर आयुक्त के आदेश पर जेसीबी से आज बरटांड़ और लुबी सर्कुलर रोड से अवैध कब्जा हटाया गया है. कई दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे छह फीट तक छज्जा निकाल लिए थे. इससे यातायात प्रभावित हो रही थी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-training-camp-to-start-aadhaar-service-set-up-in-panchayat-bhawan/">धनबाद

:  पंचायत भवन में लगा आधार सेवा शुरू करने के लिए प्रशिक्षण शिविर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही