Search

धनबाद : दुकानदारों ने डीवीसी द्वारा लाइसेंस फी में 300 प्रतिशत वृद्धि का किया विरोध

दुकानदार कल्याण समिति का पुर्नगठन, डीवीसी प्रशासनिक भवन के समक्ष धरना देने का निर्णय
Maithon : दुकानदार कल्याण समिति की एक आमसभा एरिया नंबर- 4 स्थित राम मंदिर के प्रांगण में रविवार 24 सितंबर को हुई. अध्यक्षता पुष्पकांत कर्ण और संचालन सचिव शंकर गांगुली ने किया. बैठक में सचिव शंकर गांगुली ने पिछले 5 वर्षों का लेखा-जोखा और दुकानदारों के लिए किये गये कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया. इस दौरान अगले 5 वर्षों के लिए नई कमेटी का गठन किया गया. नई कमिटी में संरक्षक पुष्पकांत कर्ण, अध्यक्ष प्रदीप राज, उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी व त्रिलोचन सिंह, सचिव शंकर गांगुली, संयुक्त सचिव जयप्रकाश शर्मा, सह सचिव रामेश्वर चौधरी, संगठन सचिव विनोद कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह, सह-कोषाध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल, अंकेक्षक मानस चौधरी को सर्वसम्मति से चुना गया. इसके अलावे 15 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए. बैठक में डीवीसी द्वारा लाइसेंस फी में 300 प्रतिशत की वृद्धि का पुरजोर विरोध किया गया. साथ ही अगले 15 दिनों के अंदर डीवीसी प्रशासनिक भवन के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया गया. बैठक में घनश्याम यादव, मनोज यादव, धर्मेंद्र राय, जयनारायण गिरी, विनोद कुमार रजक, अमित गुप्ता, कन्हाई साहू, इंद्रजीत मंडल, योगेश अग्रवाल, वरुण बर्णवाल, रवि कुमार अग्रवाल, दीपू कुमार, बबलू साहू, गोपाल अग्रवाल, उदय कर्मकार, गौतम बनर्जी, मनजीत सिंह, कृष्ण कुमार अग्रवाल, सागर केवट, घनश्याम साहू, सुदामा शर्मा, कृष्ण अग्रवाल, विकास शर्मा, प्रदीप राज, पुष्पकांत कर्ण, सतनारायण प्रसाद, रामेश्वर चौधरी, विनोद कुमार सिंह, मानस चौधरी, मनोरंजन दत्त, प्रकाश विश्वकर्मा, रंजीत कुमार बर्णवाल, द्वारिका प्रसाद बर्णवाल, अशोकचंद्र सेन के अलावे दर्जनों दुकानदार उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-58th-martyrdom-day-celebration-of-shaheed-abdul-hameed-organized/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : शहीद अब्दुल हमीद की 58वें शहादत दिवस समारोह का हुआ आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//