Search

 
 
 

धनबाद : बरटांड़ में पहले की तरह हर गुरुवार को दोपहर 2 बजे से बंद होंगी दुकानें

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) बरटांड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने आज 21 जुलाई से पहले की तरह साप्ताहिक बंदी का एलान किया है. पूर्व की भांति प्रति गुरुवार को दोपहर 2 बजे से बरटांड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अधीन आने वाली 225 दुकानें बंद रखने का फैसला लिया गया है. यह जानकारी बरटांड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि कोविड-19 से पहले बरटांड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा प्रति गुरुवार को दोपहर 2 बजे के बाद मार्केट की तमाम दुकानें बंद हो जाया करती थी. लेकिन कोरोना काल के बाद से पूरा मार्केट उथल-पुथल हो गया था, जिस कारण दुकानों के बंद और खुलने का समय बिगड़ चुका था. उससे कई तरह की परेशानी भी उत्पन्न होकर सामने. आरही थी समस्याओं को देखते हुए आज बरटांड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने बस डिपो के नजदीक चैम्बर कर्यालय में बैठक कर विचार विमर्श किया गया. बैठक में उपस्थित तमाम पदाधिकारी एवं सदस्यों की सहमति के बाद पूर्व की भांति फिर से प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 2 बजे से दुकानों को बंद करने का फैसला लिया गया. बैठक में बरटांड़ चैम्बर के अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, सचिव संतोष चौरसिया, संयुक्त सचिव मुकेश सिंह, कोषाध्यक्ष राज रंजन सिंह के अलावा लगभग 50 की संख्या में व्यवसायी मौजूद थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही