Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: जोड़ापोखर में पग्गी हत्याकांड के आरोपी के घर पर गोली मारी

 Jharia : झरिया (Jharia) जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के फुसबंग्ला निवासी पग्गी हत्या कांड के आरोपी अयोध्या नगरी निवासी जिशु कुमार के घर पर 2 मार्च गुरुवार की देर रात गोली मारी गई. गोली दरवाजा को छेद कर आरपार हो गई. हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है. जिशु कुमार की मां मंजू देवी ने जोड़ापोखर थाना में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. घटना के संबंध में मंजू देवी ने बताया कि गुरुवार की रात लगभग ग्यारह बजे उनके पुत्र के फोन पर कॉल आया था. उसे कोई धमकी दे रहा था. पुत्र ने दरवाजा बंद कर दिया. थोड़ी देर बाद दरवाजा खटखटाया गया, नहीं खोलने पर गोली चलाई गई. खबर पाकर पुलिस पहुंची और घर के अंदर से गोली का खोखा बरामद किया. ज्ञात हो कि विगत 7 जनवरी 2021 को फुसबंग्ला निवासी रंजीत सिंह उर्फ पग्गी की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी. इस मामले में जिशु कुमार सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने बताया कि गोली का खोखा बरामद किया गया है. पुलिस जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही