Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झरिया में टायर शो रूम के मालिक की गोली मार कर हत्या

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) झरिया थाना क्षेत्र के ऊपर कुली सिंदरी धनबाद मुख्य मार्ग के समीप शुक्रवार, 29 अप्रैल को अपराधियों ने एमआरएफ टायर दुकान के संचालक रंजीत साव की गोली मार कर हत्या कर दी. भागा निवासी व्यवसायी अपनी दुकान में बैठे थे, तभी बाइक सवार तीन अपराधी आए और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. गोली लगने के बाद वह देर तक पड़े रहे. बाद में लोगों की नजर पड़ी तो उन्हें धनबाद एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई. ़ [caption id="attachment_299969" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/show-room-300x148.jpeg"

alt="" width="300" height="148" /> शो रूम में जांच-पड़ताल करती पुलिस और अन्य लोग[/caption] पुलिस ने मौके से तीन खोखा बरामद किया है. बाइक सवार अपराधियों ने शो रूम मालिक रंजीत साव को तीन गोलियां मारी और भाग निकले. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. खबर फैलते ही दुकान के सामने स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई. सूचना पाकर झरिया पुलिस भी पहुंची. झरिया इंस्पेक्टर पंकज कुमार झा ने कहा है कि पल्सर बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली चलाई है. गंभीर स्थिति में दुकान संचालक को अस्पताल भेजा गया . मौके से तीन खोखा बरामद किया गया है. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. शो रूम में लगे सीसीटीवी को भी पुलिस खंगाल रही है. ज्ञात हो कि 28 मार्च को मटकुरिया में भी टायर शोरूम पर गोलियां दागी गई थी, लेकिन उसमें किसी की जान नहीं गई थी. उस कांड के अपराधी अब तक नहीं पकड़े गए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fourth-phase-notification-issued-nomination-will-be-done-from-april-30-to-may-6/">धनबाद

: चौथे चरण की अधिसूचना जारी, 30 अप्रैल से 6 मई तक होगा नामांकन [wpse_comments_template]   ">https://lagatar.in/dhanbad-fourth-phase-notification-issued-nomination-will-be-done-from-april-30-to-may-6/">

   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही