Search

धनबाद:  गोविंदा-गोविंदा के जयकारे से गूंज उठा श्री बालाजी मंदिर

Dhanbad : जगजीवन नगर स्थित श्री बालाजी मंदिर 20 मई शनिवार को गोविंदा-गोविंदा के जयकारे से गूंज उठा. मौका था बालाजी मंदिर के 35 वें स्थापना दिवस ब्रह्मोत्सवम समारोह का. इस अवसर पर बालाजी टेंपल कमेटी की ओर से दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. तिरुपति से आये पुरोहित ने पूजन कराई. अभिषेक व अलंकरण के साथ भगवान वेंकटेश्वर की आराधना शुरू हुई. भक्तों द्वारा सामूहिक सुप्रभातम श्लोक चारण व सेवा के साथ भगवान वेंकटेश्वर (बालाजी) को जगाया गया. मंगला आरती के साथ पूजा शुरू हुई. पहले दिन भक्तों द्वारा संकल्प कराया गया. अभिषेक के साथ दिन की पूजा पूरी हुई, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भगवान बालाजी के श्रृंगार अलंकृत रूप के दर्शन कर उनके चरणों में भक्ति समर्पित की. प्रसाद वितरित किया गया. शयन आरती हुई. संध्या में सहस्रनाम अर्चना व सर्वदर्शन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के बाल कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp