Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  श्री श्याम मित्र मिलन मंदिर समिति ने निकाली भव्य निसान शोभायात्रा

Jharia : झरिया (Jharia) श्री श्याम मित्र मिलन मंदिर समिति झरिया द्वारा तीन दिवसीय रंग-रंगीला फागुन महोत्सव गुरुवार 2 मार्च को शुरू हो गया. तीन दिनों तक चलने फाल्गुन महोत्सव के पहले दिन गुरुवार को लगभग 11 बजे झरिया धाम से प्रचलित लाल बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर मेंमुख्य पुजारी कैलाश पांडेय द्वारा निसान पूजा कराई गई. इसके बाद भव्य निसान शोभा यात्रा निकाली गई. भाजपा नेत्री रागिनी सिंह भी झरिया धाम पहुंची व श्री श्याम बाबा के चरणों मे माथा टेक कोयलांचल वासियों के सुख समृद्धि की कामना की. वह निसान शोभायात्रा में भी शामिल हुई [caption id="attachment_569617" align="aligncenter" width="198"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/shyam-baba-jh-198x300.jpeg"

alt="" width="198" height="300" /> श्री श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार[/caption] झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने शोभायात्रा में पथरीली जर्जर सड़कों पर चलने में भक्तों की परेशानी दूर करने के लिए सड़को को समतल कराया. दस हजार प्रसाद की थैलियों की भी व्यवस्था की. लगभग छह से सात हजार से भी ज्यादा बाबा श्याम के भक्तों ने निसान अर्पण किया. रंग अबीर गुलाल व पुष्पवर्षा करते हुए शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए. भक्त हाथों में श्याम निसान लहराते चल रहे थे. रामलीला मैदान में होलिया में उड़े रे गुलाल श्याम जी के मंदिर में... भजन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया. जगह जगह तोरणद्वार बनाए गए थे, साथ ही कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा बाबा श्याम के भक्तों के लिए जूस व फलाहार की वयस्था की गई थी. सड़को पर अबीर गुलाल से बनाई गई मनमोहक कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र थी. विभिन्न प्रकार की झलकियों के साथ बाबा श्याम के मधुर गीतों से पूरा झरिया शहर श्याम मय हो गया. कोलकाता के फूलों से मंदिर की सजावट अनुठी लग रही थी. शुक्रवार 3 मार्च को प्रातः 8 बजे बाबा का अभिषेक 11.30 बजे छप्पन भोग, शाम 5.30 से बाबा का भजन कीर्तन होगा, जिसमें हरिगढ से विमल दीक्षित पागल, जयपुर से किरण शर्मा, आगरा से गौरी और साक्षी कोलकाता से रनेन सोनी आदि पहुंचेंगे. बाबा का गुणगान के अलावा कोलकाता का विनायक ग्रुप नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही