Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) श्री श्याम भक्त मंडल करकेंद-धनबाद की ओर से आयोजित दो दिवसीय दशम श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव की शुरुआत 4 जनवरी को विशाल शोभा यात्रा से हुई. इस यात्रा में बाबा श्याम की भव्य झांकी, रामगढ़ के ताशा बैंड के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. शोभायात्रा पुराना बाज़ार के श्री श्याम मंदिर से निकल कर उत्सव स्थल मटकुरिया पहुंची. जानकारी देते हुए समिति के सदस्य जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि यह उनका दशम श्याम संकीर्तन महोत्सव है. शुरुआत आज निशान शोभा यात्रा के साथ हुई है. रात्रि आठ बजे से सोनभद्र केअमित शेरावाला और समस्तीपुर की गिन्नी कौर द्वारा भजन कीर्तन किया जाएगा. लगातार दो दिनों तक बाबा की अखंड ज्योत जलाई जाएगी. पांच को रात्रि आठ बजे से कोलकाता से आमंत्रित 25 कलाकारों की ओर से भगवान विष्णु के दशावतार की नृत्य नाटिका पेश की जाएगी. महोत्सव में लगभग दो से तीन हज़ार श्याम भक्त शामिल होंगे. भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है. संकीर्तन महोत्सव के दूसरे दिन दोपहर एक बजे से खिचड़ी व राबड़ी का भोग वितरण किया जाएगा. [wpse_comments_template]
धनबाद: मटकुरिया में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव शुरू
Leave a Comment