Gomoh : गोमो के बजरंग चौक खेसमी में आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. कलश यात्रा सुबह 10 बजे यज्ञ स्थल बजरंग चौक से गाजे-बाजे साथ निकली. इसमें 1001 महिलाएं व कन्याएं माथे पर कलश लेकर चल रही थीं. बच्चे व पुरुष श्रद्धालु भी शामिल थे. सबसे आगे देवताओं के रूप धरे श्रद्धालु चल रहे थे. कलाकारों की टीम भी भजन गाते चल रही थी. जय श्रीराम, हर-हर महादेव के नारों से वातावरण गूंजित रहा. कलश यात्रा रेलवे ओवरब्रिज, लोको बाजार, स्टेशन चौक पुराना बाजार, जीतपुर होते हुए लगभग 6 किलोमीटर दूरी तय कर जमुनिया नदी घाट पहुंची, जहां पंडित महेश आचार्य व पंडित गंगाधर शास्त्री की अगुवाई में पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सभी कलश में जल भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा वापस यज्ञ स्थल पहुंची. वहां विधिवत कलश स्थापन के बाद श्रीमद्भावत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा ज्ञानयज्ञ का समापन 14 अगस्त को होगा. इस दौरान आठ दिनों तक प्रवचन, भजन-कीर्तन, व भंडारा का आयोजन होगा. आयोजन में जिला परिषद सदस्य बिजली देवी, मुखिया सुचित्रा मंडल, पूर्व जिपद सदस्य हीरामन नायक, अजीत मंडल, परशुराम सिंह, वीण देवी, विभा देवी, मीरा देवी, बैजनाथ दास, सुनील मंडल आदि का सहयोग मिल रहा है. यह भी पढ़ें : PLFI">https://lagatar.in/nia-raids-in-khunti-in-plfis-forced-levy-recovery-case/">PLFI
की जबरन लेवी वसूली मामले में एनआईए ने खूंटी में की छापेमारी [wpse_comments_template]
की जबरन लेवी वसूली मामले में एनआईए ने खूंटी में की छापेमारी [wpse_comments_template]
Leave a Comment