Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : श्री श्याम मंदिर में कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Jharia : झरिया के लाल बाजार स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर श्याम ध्वज पदयात्रा के 365 दिन पूरे होने पर 19 मार्च को भव्य कलशयात्रा निकाली गई. 121 महिलाएं राजमाता चौक के समीप राणी सती मंदिर से कलश में जल भरकर श्री श्याम मंदिर पहुंचीं. वहां कलश स्थापित कर पुरोहित ने विविध अनुष्ठान संपन्न कराए. अध्यक्ष अमित चोखानी ने बताया कि श्याम प्रभु को एक वर्ष तक प्रतिदिन निशान अर्पित किया गया. 365 दिन पूरे होने पर रविवार को कलशयात्रा के बाद श्रीमद्भागत कथा का शुभारंभ हुआ. मंदिर में 29 मार्च तक हर दिन धार्मिक आयोजन होंगे. वृंदावन से आए कथावाचक आचार्य राजेन्द्र प्रसाद महाराज श्याम भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा सुना रहे हैं. उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा 25 मार्च तक चलेगी. अगले दिन 26 मार्च को सामूहिक यज्ञ व भंडारा होगा. 27 मार्च को श्याम प्रभु 5100 निशान अर्पित किए जाएंगे. उसी दिन शाम में नानी बाई का मायरा व नृत्य नाटिका की प्रस्तुति होगी. 28 मार्च को श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ व 29 मार्च को सुंदरकांड पाठ के बाद शाम में भजन कीर्तन का आयोजन होगा. रविवार के कार्यक्रम में किशन बीरू सघाई, अमित चोखानी, दिनेश गोयनका, गणेश अग्रवाल, दिनेश शर्मा, अंकित शर्मा, सूरज कुमार सहित अन्य श्याम भक्त मौजूद रहे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-goods-train-break-down-from-hit-axle-near-gurpa-railway-station/">

धनबाद : गुरपा रेलवे स्टेशन के पास हिट एक्सल से मालगाड़ी ब्रेक डाउन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही