Search

 
 
 

धनबाद : तोपचांची में कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

 
Topchanchi : तोपचांची प्रखंड के ढांगी में रामलला के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को भव्य कलश के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ व नवाह्नपरायण रामचरित मानस यज्ञ शुरू हुआ. कलशयात्रा में काफी संख्या में कुमारी कन्याएं व महिला-पुरूष शामिल हुए और पूरे गांव की परिक्रमा की. यह आयोजन झारखंड जनहित मोर्चा की ओर से किया गया है. मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष माना पाठक ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान 17 अप्रैल तक चलेगा. प्रतिदिन पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण होगा और शाम 5 बजे से वृंदावन से पधारे पंडित बालकृष्ण जी महाराज श्रीमद्भागत कथा सुनाएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही