Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  चिरकुंडा में मनाया श्री राणीसती दादी जी का श्रृंगार उत्सव

Maithan : मैथन (Maithan) मानव सेवा नारायणी परिवार, चिरकुंडा द्वारा 26 फरवरी रविवार को अग्रसेन भवन में श्री राणीसती दादी जी का श्रृंगार उत्सव मनाया गया. इस अवसर पर दादी जी के चरणों में सवा लाख जावा फूल एवं सवामणि सिंदूर से पुष्प अभिषेक किया गया. इस मौके पर संध्या भजन में कोलकाता से आये संजय शर्मा एवं आकाश परिचय, टाटानगर से आये मोनू शर्मा और धनबाद के अभिषेक सिंघल ने भजनों से सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. गायकों ने भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को खूब झुमाया. उत्सव को सफल बनाने में पूर्व पार्षद मंजू अग्रवाल, सरिता जुलानिया, मीरा अग्रवाल, मधु निगानिया, पुष्पा अग्रवाल, वीणा गुप्ता, रंजू शुक्ला, बबीता गढ़ियांन, ललिता अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, भारती कुमारी, बंटी अग्रवाल, मटरू अग्रवाल, श्याम अग्रवाल सीमा अग्रवाल, संजू अग्रवाल, अंजू अग्रवाल,सीमा अग्रवाल, बसंती शर्मा, रामा शर्मा, विमला तिवारी, गीता शर्मा, सरिता शर्मा, सीमा शर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही