Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : वीमेंस प्रीमियर लीग में श्रीराम सेल्स ने सूर्या रियलकॉन को 3 विकेट से हराया

Dhanbad : धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आविष्कार वीमेंस प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 6 जून को सीसीडब्ल्यूओ मैदान, स्टील गेट पर हुई. प्रतियोगिता में चार टीमें सूर्या रियलकॉन इलेवन, नालंदा बिल्डर्स इलेवन, श्रीराम सेल्स इलेवन और जौहरी बाजार इलेवन भाग ले रही हैं. पहले मुकाबले में श्रीराम सेल्स ने सूर्या रियलकॉन को 3 विकेट से हराया. सूर्या रियलकॉन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट खोकर 144 रन बनाए. जिसमें दुर्गा कुमारी ने 13 चौके की मदद से 72 गेंद पर 72 रन बनाए. प्रियंका सांवरिया ने 36 गेंद पर 38 रन का योगदान दिया और गेंदबाजी में विरोधी टीम के 3 विकेट भी झटके. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीराम सेल्स की टीम ने 18.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 145 रन बनाकर मैच जीत लिया. टीम की प्रतिमा कुमारी ने 34 गेंद पर 46 रन व पल्लवी कुमारी ने 21 पर में 33 रन बनाए. प्रतिमा कुमारी को पर्सन ऑफ द मैच घोषित किया गया. इससे पहले ग्रामीण एसपी रेशमा रमेशन ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. मौके पर नालंदा बिल्डर्स की निदेशक बिंदु सिंह, पिंकी अग्रवाल, डॉ. रीना वर्णवाल, पूनम शर्मा, डॉ. दीपाली राय, अन्नपूर्णा सिंह, सुप्रिया कुमारी, जेएससीए कार्यकारिणी के सदस्य विनय कुमार सिंह, देवेन तिवारी, मनोज कुमार सिंह, अरविंद महता आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhand-gatka-teams-excellent-performance-in-punjab-captured-20-medals/">धनबाद

: झारखंड गतका टीम का पंजाब में शानदार प्रदर्शन, 20 मेडल पर कब्जा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही