Search

धनबाद : शुभम बने मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉपर, राज्य में छठा स्थान

Dhanbad : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 23 मई को मैट्रिक और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया. 10वीं (मैट्रिक) के राज्य टॉप टेन में धनबाद जिले के 5 विद्यार्थी शामिल हैं. अपग्रेडेड हाई स्कूल डांगेपाड़ा (बलियापुर) के शुभम कुमार रवानी ने 485 (97 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर धनबाद जिला टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है. शुभम को राज्य टॉप टेन में 6ठा स्थान प्राप्त हुआ है. इसके अलावा एसएसएनएमएस हाई स्कूल आजाद सिजुआ के विशाल कुमार महतो ने 484 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा और राज्य में सातवां, आरएमएस हाई स्कूल महुदा के आनंद कुमार दास ने 483 अंक प्राप्त कर राज्य में आठवां व धनबाद जिले में तीसरा, प्रोप हाई स्कूल बाघमारा (बलियापुर) के विशाल हांसदा ने 483 अंक प्राप्त कर राज्य में नौंवा व  धनबाद जिले में चौथा तथा अपग्रेडेड हाई स्कूल नवाटांड़ टुंडी के कृष्णा कुमार ने 481 अंक प्राप्त कर राज्य में दसवां व धनबाद जिले में पांचवां स्थान प्राप्त किया है.

गोविंदपुर की प्रियंका को इंटर साइंस में राज्य में चौथा स्थान

धनबाद जिले के गोविंदपुर स्थित राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल की छात्रा प्रियंका सिन्हा ने 474 अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट साइंस में राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया है. प्रियंका इंटर साइंस की धनबाद जिला टॉपर भी बनी हैं. इसके अलावा एसएसएनएमएस इंटर कॉलेज सिजुआ के राहुल कुमार और जेएलएसएम डीएवी की रितिका कुमारी ने 470 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिले में दूसरा व राज्य में 8वां स्थान प्राप्त किया है.

धनबाद को मैट्रिक में 8वां व इंटर में छठा स्थान

मैट्रिक की परीक्षा में धनबाद जिले के 96.19 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है. जिले को राज्य में आठवां स्थान प्राप्त हुआ है. वहीं इंटर की परीक्षा में धनबाद जिले के 85.44 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं. इंटर में जिले को राज्य में छठा स्थान प्राप्त हुआ है.

कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते हैं मैट्रिक के धनबाद जिला टॉपर शुभम

जैक मैट्रिक की परीक्षा में धनबाद जिला टॉपर शुभम कुमार रवानी की चाहत कंप्यूटर इंजीनियर बनने की है. शुभम बताते हैं कि सफलता के लिए उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी. प्रतिदिन 5 से 6 घंटे नियमित पढ़ाई की. वह सोशल मीडिया का उपयोग उतना ही करते थे जितना उनकी पढ़ाई के लिए जरूरी था. सफलता का ट्रिक बताते हुए उन्होंने कहा कि अपनी कमजोरी को पहचान कर उस पर विजय प्राप्त करें. खुद को निखारें. किसी से अपनी तुलना ना करें. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व माता-पिता को दिया. शुभम के पिता गोविंदपुर स्थित एक वाहन शोरूम में सुपरवाइजर हैं, जबकि मां गृहणी हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cpi-male-will-agitate-on-the-issue-of-employment-and-locality/">धनबाद

: रोजगार व स्थानीयता के मुद्दे पर आंदोलन करेगी भाकपा माले [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp