Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मेहंदी प्रतियोगिता में श्वेता बनी विजेता

Advertisement
Advertisement

बीएसएस महिला कॉलेज में एनएसएस ने किया था आयोजन

Dhanbad : बीएसएस महिला कॉलेज में एनएसएस द्वारा आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में शनिवार 16 सितंबर को 20 छात्राओं ने भाग लिया. छात्राओं ने मेहंदी के डिजाइन शिक्षिकाओं के हाथ पर बनाये. प्रतियोगिता में हिस्ट्री ऑनर्स सेमेस्टर-3 की छात्रा श्वेता कुमारी चौहान ने प्रथम, छाया कुमारी ने दूसरा व माही ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. सभी विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. जज की भूमिका कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ रामकुमार शर्मा, इतिहास विभाग के शिक्षक सह एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार सिन्हा एवं समाजशास्त्र विभाग के डॉ प्रेम कुमार ने निभाई. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य डॉ करुणा, डॉ उषा शर्मा, डॉ मीना शर्मा, डॉक्टर सुषमा मिश्रा और गौरी शंकर पांडे का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही