Jharia : झरिया (Jharia) में 16 फरवरी को श्री श्याम बाल मंडल की ओर से पहली बार रजत निशान शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा सुबह 7:00 बजे श्री राम मंदिर जोड़ा फाटक धनसार से शुरू हुई. रंग-अबीर उड़ाते हुए श्याम भक्त पैदल निशान लेकर गाजे-बाजे के साथ झरिया के लाल बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचे और श्याम प्रभु को निशान अर्पण किया. जोड़ा फाटक धनसार से झरिया तक का वातावरण बाबा श्याम की भक्ति से सराबोर रहा. श्री राधे-राधे राधे बरसाने वाली राधे…, मेरे दिल में बस गयो श्याम जपो री माला री…, होलिया में उड़े रे गुलाल… जैसे गीतों पर श्याम भक्त थिरकते चल रहे थे. भक्तों ने श्याम प्रभु को चांदी के 3 बड़े निशान और 11 छोटे निशान के अलावा 1100 सतरंगी निशान अर्पित किए निशान शोभायात्रा के स्वागत के लिए रास्ते में जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए थे. वहीं, सामाजिक संगठनों की ओर से भक्तों के लिए जूस व फलाहार की व्यस्था भी की गई. रास्ते में अबीर और फूलों की बरसात साथ ही भजनों की अमृत वर्षा करते हुए श्याम भक्त लाला बाजार झरिया श्याम मंदिर में पहुंचकर बाबा श्री श्याम के गर्भ गृह में चांदी के निशान अर्पित किए. इसके बाद 1100 सतरंगी निशान अर्पण किया. श्याम प्रभु को सवामनी प्रसाद का भोग लगाया गया. इस विशेष मौके पर बाबा का विशेष शृंगार किया गया था. कोलकाता से आए कारीगरों ने बाबा का दरबार सजाया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-conspiracy-going-on-across-the-country-to-divide-hindus-into-castes-surendra-haridas/">धनबाद
: हिंदुओं को जातियों में बांटने की देशभर में चल रही साजिश- सुरेंद्र हरिदास [wpse_comments_template]
: हिंदुओं को जातियों में बांटने की देशभर में चल रही साजिश- सुरेंद्र हरिदास [wpse_comments_template]
Leave a Comment