Putki : धनबाद (Dhanbad) जिले के करकेंद में दो दिवसीय 10वां श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव 12 अप्रैल को शुरू हुआ. महोत्सव का आगाज सुबह में भव्य निशान शोभायात्रा से हुई. श्याम बाबा की झांकी मुख्य आकर्षण रही. घोड़ा रथ व सुनामी ताशा पार्टी की धुन पर श्याम भक्त हाथों में ध्वज लिए जयकारा लगाते चल रहे थे. बाबा के रथ के साथ 251 निशान थामे महिला भक्तों की टोली झूमते-गाते चल रही थी. इनमें पूर्व मेयर इंदु सिंह भी थीं. शोभायात्रा करकेंद के चौधरी निवास परिसर से शुरू होकर गल्ला पट्टी, राणी सती मंदिर, करकेन्द मोड़, केंदुआ बाजार का भ्रमण कर वापस आयोजन स्थल पहुंची. श्याम बाबा के जयकारे से वातावरण गूंजित रहा. शोभायात्रा की सफलता में अनिल बंसल, उमेश हेलीवाल, आजाद कृष्ण अग्रवाल, आनंद खंडेलवाल, श्रीराम भट्टर, प्रवीण अग्रवाल, शैलेन्द्र गोयल, सुरेंद्र जिंदल, आशीष केजरीवाल अपूर्वा अग्रवाल, उज्ज्वल गोयल, राम मित्तल, ऋषभ मित्तल, मनीष नारनोली आदि की सराहनीय भूमिका रही. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/congressmen-from-sindri-participated-in-congress-satyagraha-program-in-dhanbad/">धनबाद
में कांग्रेस के सत्याग्रह कार्यक्रम में सिंदरी के कांग्रेसी हुए शामिल [wpse_comments_template]
में कांग्रेस के सत्याग्रह कार्यक्रम में सिंदरी के कांग्रेसी हुए शामिल [wpse_comments_template]